ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: शराब के धंधेबाज को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी घायल

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां शराब के धंधेबाज को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में डीएसपी मुकेश कुमार साह घायल हो गये हैं। जिन्हें वारसलीगं

बिहार: शराब के धंधेबाज को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां शराब के धंधेबाज को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में डीएसपी मुकेश कुमार साह घायल हो गये हैं। जिन्हें वारसलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है।


नवादा में शराबबंदी को और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सरकार के निर्देश के बाद जिले की पुलिस भी एक्टिव हो गयी है। यही कारण है कि शराब के धंधेबाज पर लगाम कसने का काम पुलिस कर रही है। शराब के धंधेबाज की सूचना मिलने के बाद जैसे ही पुलिस इलाके में छापेमारी करने पहुंची धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें डीएसपी मुकेश कुमार साह घायल हो गये है।   


शांति देवी के पति फकीरा चौधरी पर हमले का आरोप लगा है। फकीरा चौधरी ने घर की छत से डीएसपी पर पत्थर फेंका था। आरोपी शांति देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना वारसलीगंज के बरनावा गांव की है। पुलिस टीम पर हुए इस हमले के दौरान इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

टैग्स