ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : रामलीला देखकर घर लौट रही थी किशोरी, दो बदमाशों ने जंगल में घंटों किया घिनौना काम

NAWADA : नवादा में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नक्सल प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां, गुरुवार की रात रामलीला देखकर घर ल

बिहार : रामलीला देखकर घर लौट रही थी किशोरी, दो बदमाशों ने जंगल में घंटों किया घिनौना काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : नवादा में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नक्सल प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां, गुरुवार की रात रामलीला देखकर घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। करीब तीन घंटों तक दरिंदे उसे नोंचते रहे। पीड़ित किशोरी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गांव में रामलीला का आयोजन किया गया था। पीड़ित लड़की रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान आयोजन स्थल से थोड़ी दूर गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और जंगल में लेकर चले गए। जहां दोनों ने बारी बारी से उसके साथ रेप किया। करीब तीन घंटों तक दोनों आरोपी उसे नोंचते रहे और बाद में लड़की को उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।


किसी प्रकार लड़की अपने घर पहुंची, उसकी हालत को देख परिजन हैरान रह गए। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती घर वालों को सुनाई। परेशान परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने गांव के ही दो युवक मुकेश राजवंशी और दीवान राजवंशी को आरोपी बनाया है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।