ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही: चलती ऑटो से चकमा देकर कैदी फरार, पुलिसकर्मियों को छूटे पसीने

NAWADA: नवादा में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, पुलिस की लापरवाही के कारण पेशी के लिए कोर्ट जा रहा एक कैदी भागने में सफल हुआ है। कैदी के भागने के बाद उसकी सुरक्षा म

बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही: चलती ऑटो से चकमा देकर कैदी फरार, पुलिसकर्मियों को छूटे पसीने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, पुलिस की लापरवाही के कारण पेशी के लिए कोर्ट जा रहा एक कैदी भागने में सफल हुआ है। कैदी के भागने के बाद उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की कस्टडी में कैदी को पेशी के लिए नवादा कोर्ट ले जाया जा रहा था, इसी दौरान वह हथकड़ी सरका कर चलती ऑटो से फरार हो गया। नवादा नगर थाना क्षेत्र से लाल चौक के पास की है।


बताया जा रहा है कि नरहट थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में सोनू नामक अपराधी को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार किया था। नरहट थाने की पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ऑटो से लेकर नवादा शहर पहुंची थी। इसी बीच कैदी ने हथकड़ी में लगी रस्सी को सरका कर हथकड़ी के साथ फरार हो गया। इस घटना के बाद आरोपी को कोर्ट लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों के पसीने छूटने लगे।


अपराधी को कोर्ट लेकर जा रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि उसने वरीय अधिकारियों से गाड़ी और बीएमपी के जवान की मांग की थी लेकिन उन्हें नहीं दिया गया। जिसके बाद पुलिस के दो जवान अपराधी को ऑटो से लेकर पेशी के लिए नवादा पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों और स्थानीय थाने को दे दी है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता