ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार : नालंदा से अपहृत छात्र नवादा से बरामद, पुलिस दबिश के कारण छात्र को छोड़ भागे अपराधी, 10 लाख की मांगी थी फिरौती

NAWADA : नवादा पुलिस ने शुक्रवार को नालंदा से अपहृत छात्र रोहित कुमार को नारदीगंज-पकरिया रोड स्थित एक खेत से बरामद कर लिया है। नालंदा थाना क्षेत्र के रघु बिगहा गांव निवासी कम

बिहार : नालंदा से अपहृत छात्र नवादा से बरामद, पुलिस दबिश के कारण छात्र को छोड़ भागे अपराधी, 10 लाख की मांगी थी फिरौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA :  नवादा पुलिस ने शुक्रवार को नालंदा से अपहृत छात्र रोहित कुमार को नारदीगंज-पकरिया रोड स्थित एक खेत से बरामद कर लिया है। नालंदा थाना क्षेत्र के रघु बिगहा गांव निवासी कमलेश प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र रोहित शुक्रवार की दोपहर से घर से लापता था। शाम चार बजे के करीब अपराधियों ने रोहित के पिता को फोन कर उसके अपहरण की जानकारी दी और फिरौती के एवज में 10 लाख रूपए की मांग की।


रोहित के अपहरण की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और आवेदन देकर रोहित के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इधर, शुक्रवार की ही देर शाम नवादा की मुफस्सिल थाना की पुलिस ने छापेमारी कर रोहित को बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, रोहित को उसके जान-पहचान के ही एक लड़के ने घर बुलाया और उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ लेकर कहीं चला गया।


उक्त लड़के ने रोहित को रास्ते में पहले से इंतजार कर रहे अपराधियों के हवाले कर दिया। जिसके बाद अपराधी रोहित को फोर व्हीलर से लेकर निकल गये। रोहित ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा पुलिस ने रोहित के मोबाइल लोकेशन के आधार पर नवादा पुलिस से संपर्क किया।


वारदात की सूचना मिलते ही नवादा की मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्राप्त लोकेशन पर छापेमारी शुरू की। जिसके बाद अपराधियों ने पुलिस के डर से रोहित को खेत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गये। जिसके बाद पुलिस ने रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इसकी जानकारी नालंदा पुलिस को दी।