ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार: नाबालिग लड़की का तालाब से मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पोखर से एक किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के परिजनों

बिहार: नाबालिग लड़की का तालाब से मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पोखर से एक किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। लड़की बीते गुरुवार से अपने घर से लापता थी। घटना मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत गांव की है।


मृतक किशोरी की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मुन्ना चौधरी की 15 साल की बेटी खुशी कुमारी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि मृतका की मां सुनीता देवी अपनी बेटी के साथ पिछले कई वर्षों से मायके में ही रहती है। गुरुवार की सुबह खुशी थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।


इसी बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने बिसिआईत गांव स्थित बड़ी पोखर में खुशी का शव तैरते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से खुशी का शव तालाब से बाहर निकलवाया।


मृतक किशोरी के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि चारों आरोपियों ने रेप के बाद किशोरी की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।