ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: मिट्टी लाने गई नाबालिग के साथ हैवानियत, सुनसान जगह पर दरिंदों ने किया गंदा काम

NAWADA: नवादा में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। घटना र

बिहार: मिट्टी लाने गई नाबालिग के साथ हैवानियत, सुनसान जगह पर दरिंदों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को पीड़ित लड़की अपनी बहन के साथ मिट्टी लाने के लिए पहाड़ों की तरफ गई थी। पहाड़ों की तरफ जाने के दौरान पीड़िता की बहन थोड़ा आगे निकल गई और वह पीछे रह गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों में एक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जमीन पर गिरने के कारण पीड़िता का सिर फट गया था। वह दर्द से कराह रही थी लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई।


किसी प्रकार लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित लड़की को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी गोलू को को धर दबोचा जबकि दूसरा युवक फरार बताया जा रहा है। फिलहाल नाबालिग लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां मेडिकल जांच कराने के बाद उसका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया है।