ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में शिक्षा का मंदिर शर्मसार, कोचिंग क्लास में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया गंदा काम

NAWADA: नवादा में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कोचिंग संस्थान के संचालक ने यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया है। जिसका अश्लील

बिहार में शिक्षा का मंदिर शर्मसार, कोचिंग क्लास में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कोचिंग संस्थान के संचालक ने यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया है। जिसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में संचालित एक कोचिंग संस्थान का बताया जा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक लड़की का यौनाचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा है और युवक कोचिंग का संचालक है। वीडियो को देखने से लगता है कि कमरे के भेंडीलेटर से किसी ने वीडियो शूट किया है। यौन शोषण का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के लोग सकते में हैं। फिलहाल यौन शोषण का यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।


बता दें कि पांच साल पहले भी नवादा शहर में एक ऐसा ही वारदात सामने आया था। न्यू एरिया पातालपुरी इलाके में एक कोचिंग संस्थान का वीडियो वायरल हुआ था, तब शहर के लोग स्तब्ध हो गए थे। उस वीडियो को दुष्कर्मी शिक्षक की पत्नी द्वारा ही वायरल किए जाने की बात सामने आई थी। कुकर्मी शिक्षक ने सरस्वती पूजा के दिन ही कोचिंग में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था और बाद में छात्रा को ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता