ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: JDU नेता की गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई को लगी गोली

NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जेडीयू

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: JDU नेता की गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी में जेडीयू नेता के भाई को गोली लगी है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलालपुर गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल शख्स की पहचान राजबली पासवान के रूप में की गई है। जेडीयू नेता और मुखिया रणविजय पासवान ने बताया कि मंगलवार की देर रात अपने भाई राजबली के साथ घर लौच रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनको निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए लेकिन एक गोली उनके भाई राजबली को लग गई।


फायरिंग के कारण जेडीयू नेता की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। चार बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। जेडीयू नेता के घायल भाई को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।