ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, जमीन कारोबारी को मारी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जमीन कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, जमीन कारोबारी को मारी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जमीन कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।


घायल जमीन कारोबारी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बुधौल निवासी ओमप्रकाश सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलर ओमप्रकाश सिंह कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बस स्टैंड के पास उन्हें गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घालय प्रॉपर्टी डीलर ओमप्रकाश सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हे पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता