ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में गांव-शहर अपराधियों का कहर: पार्लर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, चाकू से किए दर्जनों वार

NAWADA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। बात शहर की हो या ग्रामीण इलाकों की हर जगह अपराधियों का कहर जारी है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है

बिहार में गांव-शहर अपराधियों का कहर: पार्लर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, चाकू से किए दर्जनों वार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। बात शहर की हो या ग्रामीण इलाकों की हर जगह अपराधियों का कहर जारी है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी।


दरअसल, नवादा नगर थाना क्षेत्र के सुदामा नगर मुहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने पार्लर में घुसकर महिला को चाकूओं से गोद डाला। मृतक महिला की पहचान राजकुमार प्रसाद की पत्नी स्वेता कुमारी के रूप में हुई है। बदमाशों ने महिला के शरीर पर एक दर्जन से अधिक वार किए। महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता