ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: महिला की गोली मारकर हत्या, कार को घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग; पति का पहले हो चुका है मर्डर; बदमाशों ने मारी थी 18 गोलियां

NAWADA: नवादा में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के पति की भी पहले हत्या हो चुकी है। बदम

बिहार: महिला की गोली मारकर हत्या, कार को घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग; पति का पहले हो चुका है मर्डर; बदमाशों ने मारी थी 18 गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के पति की भी पहले हत्या हो चुकी है। बदमाशों ने महिला के पति को 18 गोलियां मारी थी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़सा गांव की है।


मृतका की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्व. विवेकानंद प्रसाद की पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्व से परिवार में आपसी रंजिश और भूमि विवाद चल आ रहा था। उसी को लेकर वर्ष 2018 में भी ममता देवी के पति विवेकानंद प्रसाद की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उन्हें 18 गोलियां मारी थी। 


परिजनों ने बताया कि पूर्व के केस में 3 जुलाई को गवाही भी थी। इसी दौरान अपराधियों ने कार से ओवरटेक कर रुकवाया और 5 से 6 की संख्या में रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन वहां किसी भी तरह जान बचाकर भागे।


गोली लगने से ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता