ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: महिला की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने ससुर पर लगाया गंभीर आरोप

NAWADA: बिहार में एक तरफ अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, जिससे बच पाना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। लेकिन, वैसे लोगों का क्या किया जाए जो घर में बैठे अपने ही लोगों को शिकार बना

बिहार: महिला की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने ससुर पर लगाया गंभीर आरोप
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: बिहार में एक तरफ अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, जिससे बच पाना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। लेकिन, वैसे लोगों का क्या किया जाए जो घर में बैठे अपने ही लोगों को शिकार बना रहे हैं। घटना नवादा जिले की है, जहां दहेजलोभियों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला धमौल ओपी क्षेत्र के बीजू बीघा गांव का है। 



घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने बेटी के ससुर पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पिता कादिरगंज ओपी क्षेत्र के घोसतावाँ के रहने वाले उमेश प्रसाद ने बताया कि 3 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी अंजली कुमारी की शादी बीजू बीघा के रहने वाले राजो महतो के बेटे सुभाष कुमार के साथ की थी। 



शादी में उन्होंने अपने बेटी को दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद महिला के ससुर लगातार 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसे नहीं मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। अंत से ससुर ने बहु की गला दबाकर हत्या कर दी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता