ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, घर में घुसकर महिला से की रेप की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

NAWADA: नवादा में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी शिक्षक एक महिला के घर में घुस गया था और जबरन उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित महिला द्वारा घटना की जानका

बिहार के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, घर में घुसकर महिला से की रेप की कोशिश, पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी शिक्षक एक महिला के घर में घुस गया था और जबरन उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित महिला द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को धर दबोचा। शर्मनाक घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, नेमदारगंज थाना क्षेत्र के गोसाईं बिगहा गांव के रहने वाले शिक्षक अमित यादव उर्फ कारू यादव महिला को अकेला देखकर घर मे घुस गया और उसके साथ जबरन शारिरिक संबंध बनाने की कोशिश की। किसी तरह से महिला ने भागकर अपनी इज्जत बचाई।


महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी शिक्षक को धर दबोचा और उसे अपने साथ थाने ले गई। शिक्षक की इस शर्मनाक करतूत को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता