ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, लिट्टी खाने के दौरान कुछ लड़कों से हुआ था विवाद

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि मृतक

बिहार : युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, लिट्टी खाने के दौरान कुछ लड़कों से हुआ था विवाद
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ लिट्टी खा रहा था तभी कुछ युवकों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में युवक की मौत हो गई. 


मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई नगर रेलवे ट्रैक के किनारे का है. मृतक की पहचान कन्हाई नगर निवासी गुड्डू यादव का 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने दोस्त के साथ लिट्टी खा रहा था. उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जहां पर पांच से छह युवक ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी, उसी क्रम में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. गांव के लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े तो सभी आरोपी वहां से भाग गए. 


परिवार के सदस्यों के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से आक्रोशित परिजनों ने घंटो तक मुख्य सड़क को जाम रखा. इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराकर घटनास्थल से हटाया. मृतक के मामा विनोद कुमार ने बताया कि आपस में कुछ लड़कों ने किसी बात को लेकर मारपीट की है. आरोपियों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला और रेलवे लाइन के पास फेंक कर फरार हो गए. 


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आवेदन के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अभी तक परिवार के द्वारा पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई आवेदन नहीं दिया गया है. 

टैग्स