ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार के नवादा में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, पहले भी हुई थी ऐसी घटना

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति है. असामाजिक तत्वों न

बिहार के नवादा में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया, पहले भी हुई थी ऐसी घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति है. असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को दूसरी दफे क्षतिग्रस्त किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


ये घटना नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज बाजार में हुई है. नेमदारगंज बाजार में गोला दूर्गा मंडप के पास कई वर्षों से भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है. इसी प्रतिमा को आसामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसके बाद नेमदारगंज बाजार और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गयी है, जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. 


स्थानीय थानेदार ने बताया कि शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इसकी प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान शुरू कर दी गयी है. पुलिस ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को धर दबोचेगी. थानेदार ने बताया कि इलाके में सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों ने वहां पुलिस बल को कैंप करने का निर्देश दिया है. पुलिस वहां कैंप कर रही है.


वैसे फिलहाल वहां स्थिति तनाव की है लेकिन नियंत्रण में है. ग्रामीणों ने बताया कि शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की नाक को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे पहले भी आंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया था. हालांकि समाज के सभी वर्ग के लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और पुलिस से ऐसे आसामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.