ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म! घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट ली लाखों की संपत्ति, किसी को नहीं लगी भनक

NAWADA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सुबह सवेरे एक घर को अप

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म! घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट ली लाखों की संपत्ति, किसी को नहीं लगी भनक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सुबह सवेरे एक घर को अपना निशाना बनाया। घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर करीब 7 साल रुपए की संपत्ति लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना रजौली थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब सुमन सिंह के परिवार के लोग सो रहे थे, तभी अहले सुबह पांच बदमाश घर में घुस गए और जमकर लूटपाट मचाई। इस दौरान बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को बाथरूम में बंद कर दिया और घर में रखे कैश और गहनों समेत करीब सात लाख की संपत्ति लूटकर चलते बने। जाते जाते बदमाशों ने घर का मेन गेट बाहर से बंद कर दिया ताकि किसी को कोई जानकारी नहीं मिले।


बाद में घर के सदस्यों ने बाथरूम की खिड़की से बाहर गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बाहर से बंद घर का दरवाजा खोलकर सभी को बाथरूम से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता