ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : हथकड़ी खोलकर अस्पताल से कैदी फरार, हत्या के मामले में हुआ था गिरफ्तार

NAWADA : नवादा सदर अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया है. गुरुवार की रात कैदी हथकड़ी खोलकर फरार होने में सफल रहा. कैदी की पहचान विनय कुमार उर्फ छोटू यादव के रूप में हुई है. 10 अक्

बिहार : हथकड़ी खोलकर अस्पताल से कैदी फरार, हत्या के मामले में हुआ था गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : नवादा सदर अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया है. गुरुवार की रात कैदी हथकड़ी खोलकर फरार होने में सफल रहा. कैदी की पहचान विनय कुमार उर्फ छोटू यादव के रूप में हुई है. 10 अक्टूबर 2020 से वह हत्या से जुड़े मामले में जेल में बंद था. पुलिस ने 8 जुलाई को उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 


जानकारी के मुताबिक, कैदी की पैर सुन्न हो जाती थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था. विनय कुमार हत्या के मामले में 10 अक्टूबर 2020 से जेल में था. कैदी की गंभीर बीमारी को देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीती रात वह पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी खोलकर फरार हो गया. 


माना जा रहा है कि भागने में उसने किसी वाहन का सहारा लिया है, क्योंकि वह चलने में काफी लाचार था. उसके पैर में दिक्कतें थी, जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल भर्ती कराया गया था. हैरानी की बात है कि आज हत्या मामले में न्यायालय में फैसला आने वाला था और उससे पहले वह फरार हो गया. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है. मफिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. 

टैग्स