ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: घर से बुलाकर युवक की हत्या, अधमरा करने के बाद पुल से फेंका

NAWADA: नवादा में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकार एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पकरीबरामा थाना क्षेत्र के छोटकी गुलनी गांव की है। यहां अपराधियों ने पहले तो युवक की बेरहमी स

बिहार: घर से बुलाकर युवक की हत्या, अधमरा करने के बाद पुल से फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में बेखौफ बदमाशों ने घर से बुलाकार एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पकरीबरामा थाना क्षेत्र के छोटकी गुलनी गांव की है। यहां अपराधियों ने पहले तो युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और बाद में उसे पुल से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।


मृतक की पहचान कामेश्वर चौधरी के 25 साल के बेटे अरुण चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक अपराधी ने बुधवार की देर शाम अरुण चौधरी को घर से बुलाकर ले गया और पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। बेसुध हुए अरुण चौधरी को आरोपी शख्स ने पुल से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों ने अरुण को पुल के नीचे से बरामद किया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।


अरुण की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही युवक पर अरुण चौधरी की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के श को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।