ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: दूसरी महिला के प्यार में पागल था पति, पत्नी ने रोका तो कर दिया बड़ा कांड

NAWADA: नवादा में पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक महिला को इतना महंगा पड़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दूसरी महिला के प्यार में पागल पति ने अपनी ही पत्नी को मौत

बिहार: दूसरी महिला के प्यार में पागल था पति, पत्नी ने रोका तो कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक महिला को इतना महंगा पड़ा कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दूसरी महिला के प्यार में पागल पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और उसके घर वाले फरार हो गए हैं। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की है।


मृतक महिला की पहचान पड़रिया गांव निवासी उमेश चौधरी की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी सहायिका थी। बताया जा रहा है कि रंजू देवी के पति उमेश चौधरी का गांव की ही एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रंजू के लाख समझाने के बावजूद आरोपी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। सोमवार की रात विवाद इतना बढ़ गया कि और उमेश चौधरी ने अपनी पत्नी रंजू देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।


इस घटना के बाद आरोपी पति और उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले पड़रिया गांव पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।