ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: भाई के तिलक में रातभर डांस किया, सुबह पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर संशय

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पेड़ से लटका एक युवका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक के घर में उसके भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच उसका शव पेड

बिहार: भाई के तिलक में रातभर डांस किया, सुबह पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर संशय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पेड़ से लटका एक युवका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक के घर में उसके भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी, इसी बीच उसका शव पेड़ से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैना गांव की है।


मृतक की पहचान ओरैना गांव निवासी 20 वर्षीय शिवम राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम के घर में उसके भाई की शादी थी। बुधवार की रात शिवम के भाई का तिलक समारोह था। शुभम काफी खुश था और भाई की शादी की खुशी में रातभर डांस करता रहा। परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे के करीब गांव के ही तीन चार लड़के शुभम को बुलाकार अपने साथ ले गए थे और बाद में उसका शव पेड़ से लटका पाया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम फैल गया है। शिवम ने खुद अपनी जान दे दी या किसी और ने हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया, फिलहाल यह स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता