ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : भाभी को वोट नहीं दिया तो नवनिर्वाचित मुखिया के देवर ने काट दी कान, घायल शख्स ने बताई आपबीती

NAWADA : बिहार के नवादा में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला रोह प्रखंड के मरूई पंचायत से सामने आई है, जहां नवनिर्वाचित मुखिया मटूरवा द

बिहार : भाभी को वोट नहीं दिया तो नवनिर्वाचित मुखिया के देवर ने काट दी कान, घायल शख्स ने बताई आपबीती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला रोह प्रखंड के मरूई पंचायत से सामने आई है, जहां नवनिर्वाचित मुखिया मटूरवा देवी के देवर जयकरण यादव ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को वोट नहीं देने की बात कह जमकर पीट दिया है. इतना ही नहीं मुखिया के देवर ने उस व्यक्ति का तलवार से कान भी काट दिया. इस घटना को समराइन पुल के समीप अंजाम दिया गया है. 


घायल मिथिलेश यादव जागीर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. आपको बता दें कि नवादा में वोट नहीं देने पर मारपीट एवं धमकी देने का दौर लगातार जारी है. घटना के संबंध में घायल मिथिलेश यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान मरुई पंचायत की मुखिया उम्मीदवार अरुणा देवी का समर्थन कर रहा था. उसने बताया कि वह और उसके परिवार वालों ने नवनिर्वाचित मुखिया मटुरबा देवी को वोट नहीं दिया था.


 देर रात जब वह घर लौट रहा था तभी मुखिया का देवर जयकरण यादव 4 अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से आया और रास्ते में रोककर मारपीट करने लगा. विरोध करने पर तलवार से उसका बायां कान काट डाला. इसके बाद चारो वहां से फरार हो गए. शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसको अस्पताल लेकर गए.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता