ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार: 6 महीने पहले तय हुई थी शादी, शादी से इनकार करने पर लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

बड़ी खबर नवादा से है, जहां लड़का द्वारा शादी से इनकार करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की पक्ष के बीच

बिहार: 6 महीने पहले तय हुई थी शादी, शादी से इनकार करने पर लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बड़ी खबर नवादा से है, जहां लड़का द्वारा शादी से इनकार करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी को लेकर सारी बातें तय हो चुकी थी। लड़का और लड़की दोनों शादी के लिए तैयार भी थे लेकिन अचानक लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी की 15 वर्षीय बेटी विनीता कुमारी की शादी 6  महीने पहले पटना जिला अंतर्गत बाढ़ के दरवे गांव में तय हुई थी। लड़की के घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। इसी बीच मंगलवार को अचानक लड़के ने लड़की के परिजनों फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी जब लड़की को मिली, उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता