ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट काट कर दी थी हत्या, पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

NAWADA: नवादा में 26 दिसंबर को एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली थी। बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था इस दौरान प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया था। इस घटना उद्भेदन नवादा पुलिस न

60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट काट कर दी थी हत्या, पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: नवादा में 26 दिसंबर को एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली थी। बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था इस दौरान प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया था। इस घटना उद्भेदन नवादा पुलिस ने किया है। पुलिस ने घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य अपराधी अब भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि पांचवा आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। 


बता दें कि नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा में 26 दिसंबर को एक बुजुर्ग महिला की लाश बरामद की गयी थी। महिला की पहचान गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी रामदेव चौहान की 60 वर्षीया पत्नी पांचो देवी के रूप में हुई थी। उसी दिन वह अपने रिश्तेदार के यहां गयी थी। उसी दिन शहर में शहीद चंदन कुमार की शव यात्रा निकाली गयी थी। भारी संख्या में लोग शहीद चंदन के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। लोगों की भीड़ में महिला के पति रास्ता भटक गये। 


इसी दौरान कुछ युवकों ने बहला फुसला कर महिला को अपने साथ ई-रिक्शा में बिठाकर ले गए। जहां देर रात मुख्य आरोपी सुनील यादव ने अपने चार दोस्तों विपिन यादव, पिंटू यादव, निरंजन यादव, दिनकर यादव के साथ महिला से पहले गैंगरेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। सुबह महिला की लाश सूखे नाले के पास से बरामद हुआ। 


जहां पति के द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने इस मामले की अनुसंधान की और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ तकनीकी अनुसंधान करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सभी आरोपियों ने अपना-अपना जुर्म कबूल लिया है। फिलहाल सभी अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। सभी आरोपी शहर के गोंदापुर मोहल्ला के है। एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता