ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, महाराष्ट्र और नवादा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

NAWADA: महाराष्ट्र पुलिस ने अकबरपुर थाना पुलिस के साथ नवादा के चंडीनावा गांव में संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, महाराष्ट्र और नवादा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: महाराष्ट्र पुलिस ने अकबरपुर थाना पुलिस के साथ नवादा के चंडीनावा गांव में संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्याम राव पाटिल और अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मुम्बई के युनिट ऑफ केमिकल कंपनी से 11 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था। 


कंपनी ने मुंबई क्राइम ब्रांच में यह मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस नवादा पहुंची जहां अकबरपुर थाने की पुलिस की मदद से चंडीनावा गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान यशपाल शर्मा, गणेश राजवंशी और छोटू कुमार को गिरफ्तार कर किया गया। 


तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस अकबरपुर थाना लेकर पहुंची जहां तीनों से पूछताछ की गयी। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 35 एटीएम कार्ड, 1 लाख 80 हजार रुपये कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है।


नवादा एसपी धूरत सायली सावला राम ने बताया कि इस गिरोह के नेटवर्क के अन्य सदस्य अभी गिरफ्त से बाहर है कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी की जा रही है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त को मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई अपने साथ ले गयी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता