ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

12 साल की नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भाग गया था 3 बच्चों का बाप, पुलिस ने दबोचा

NALANDA: 12 साल की नाबालिग बच्ची को 3 महीने पहले एक शख्स शादी का झांसा देकर फरार हो गया था। युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप भी है इसके बावजूद उसने नाबालिग बच्ची

12 साल की नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भाग गया था 3 बच्चों का बाप, पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: 12 साल की नाबालिग बच्ची को 3 महीने पहले एक शख्स शादी का झांसा देकर फरार हो गया था। युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप भी है इसके बावजूद उसने नाबालिग बच्ची को अपने झांसे में ले लिया। लड़की को बहला-फुसलाकर नालंदा से मुंबई लेकर चला गया। 


इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की का भाई अपनी बहन को युवक के चंगुल से छुड़ाने में लग गया। 3 महीने से वह प्रयास कर रहा था कि किसी तरह उसकी बहन बिहार आ जाए। बहन को वापस नालंदा  बुलाने में वह सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस की मदद से उसने बहन को तीन बच्चों के बाप के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


3 बच्चों के बाप द्वारा नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भागने के बाद लड़की के भाई ने नारदीगंज थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी तभी अचानक लड़का और लड़की दोनों सिलाव थाना क्षेत्र के भुई मोड़ के पास दिखे। जिसके बाद लड़की के भाई ने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद लड़की को बरामद किया गया और आरोपी को मौके से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


पकड़ा गया तीन बच्चों का बाप नारदीगंज थाना क्षेत्र संदोहरा गांव निवासी मनोज चौधरी का बेटा पिंटू है। लड़की के भाई ने बताया कि तीन महीने पहले पिंटू अपने नानी घर आया था उसी दौरान उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर वह अपने साथ लेकर मुंबई भाग गया। इस मामले में नारदीगंज थाने में केस दर्ज है। आज दोनो मुंबई से लौटे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद बहन को बरामद किया और फरार शख्स को गिरफ्तार किया गया।