ब्रेकिंग
बिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्ष

नवादा में मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल

NAWADA: नवादा में मामूली विवाद में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गयी। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

नवादा में मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में मामूली विवाद में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गयी। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दूसरे की खेत में भैंस चल जाने के कारण यह पूरा विवाद खड़ा हो गया। भैंस के मालिक की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो दबंग पड़ोसियों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक वहां से जान बचाकर भागने लगा। 


इसी क्रम में युवक के दाएं पैर में गोली मार दी गयी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर स्थानीय अस्पताल गये जहां इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने युवक के पैर में लगी गोली को निकाला और प्राथमिकी उपचार कर घायल युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घायल युवक की पहचान भगवान पुर गांव के निवासी महावीर यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी जितेंद्र ,नवलेश और सनोज यादव पिता बूंदी यादव और कुलदीप यादव के पुत्र नवलेश यादव पर गोलीबारी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता