ब्रेकिंग
Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत✦Bihar News: ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगाया...कार्यपालक अभियंता ने जांच करा दिया, अब RCD ने दस सालों के लिए किया ब्लैक लिस्ट..✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत✦Bihar News: ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगाया...कार्यपालक अभियंता ने जांच करा दिया, अब RCD ने दस सालों के लिए किया ब्लैक लिस्ट..

PK के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का मुरी के जंगल में मिला शव, जनशताब्दी ट्रेन से हुए थे लापता

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के 21 वर्षीय डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता रांची से पटना आने के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हो गए थे। उनका शव झारखंड के मुरी के जंगल इलाके से बरामद हुआ है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

झारखंड न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

RANCHI: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड के मुरी के जंगल इलाके से बरामद हुआ है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले 21 वर्षीय देवपालिक 26 अक्टूबर को रांची से पटना लौटने के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस से अचानक गायब हो गए थे। मुरी के जंगल से उनका शव बरामद किया गया है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह के मुताबिक, देवपालिक गुप्ता का शव मुरी के जंगल इलाके से मिला है। जन सुराज संघर्ष वाहिनी (JSV) के प्रदेश अध्यक्ष ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी है।


ट्रेन में खाना ऑर्डर करने गए, फिर अचानक हुए लापता

देवपालिक के दोस्त के मुताबिक, 26 अक्टूबर को वह अपने दो साथियों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) से रांची से पटना आ रहे थे। ट्रेन में उनकी सीट C-2 कोच में नंबर 50 थी। दोपहर करीब 3 बजे मुरी स्टेशन से पहले वह पेंट्री में खाना ऑर्डर करने गए। इसके बाद वह अचानक लापता हो गए।


जब काफी देर तक वो नहीं लौटे तब उनके दोस्तों ने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद टीटी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की मदद से पूरी ट्रेन में उनकी तलाश की गई। मुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान भी उन्हें खोजा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


FIR दर्ज कराने में देरी का आरोप


देवपालिक के साथियों के अनुसार, ट्रेन करीब 4:30 बजे बोकारो पहुंची, जहां रेल मदद के माध्यम से शिकायत की गई। उनका आरोप है कि RPF और GRP के बीच मामला उलझा रहा। बोकारो GRP में संपर्क करने पर उन्हें मुरी जाने को कहा गया, जबकि मुरी पहुंचने पर रांची में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई।


साथियों का दावा है कि घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई, लेकिन FIR रात 9 बजे दर्ज की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में तलाश करने की बात कही, लेकिन देवपालिक की खोजबीन नहीं की गई। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।


जन सुराज ने सोशल मीडिया पर मांगी थी मदद

देवपालिक गुप्ता के लापता होने के बाद जन सुराज की ओर से FIR दर्ज कराई गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की थी। पोस्ट में झारखंड पुलिस और रांची जिला प्रशासन को भी टैग किया गया था।


IIMC से की थी पढ़ाई

देवपालिक गुप्ता जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पढ़ाई की थी। पार्टी के लिए उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव के दौरान भी काम किया था।


फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि देवपालिक ट्रेन से किन परिस्थितियों में लापता हुए और उनकी मौत कैसे हुई। घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

PK के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का मुरी के जंगल में मिला शव, जनशताब्दी ट्रेन से हुए थे लापता

PK के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का मुरी के जंगल में मिला शव, जनशताब्दी ट्रेन से हुए थे लापता