ब्रेकिंग
पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला

नवादा कांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 लोग अरेस्ट, छापेमारी में कई हथियार बरामद; बिहार पुलिस से रिटायर है मेन एक्यूज्ड

NAWADA: नवादा में बुधवार को दबंगों द्वारा मांझी बस्ती में आग लगाने की घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष दल इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है तो वहीं सत्ताधारी दल

नवादा कांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 लोग अरेस्ट, छापेमारी में कई हथियार बरामद; बिहार पुलिस से रिटायर है मेन एक्यूज्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में बुधवार को दबंगों द्वारा मांझी बस्ती में आग लगाने की घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष दल इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है तो वहीं सत्ताधारी दल विपक्षी दलों पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने इसम मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले के आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।


इस कांड़ को लेकर पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी नंदू पासवान समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरप्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम देर रात से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से तीन देसी कट्टा, तीन मिस्ड फायर राउंज, दो खोखा, एक पिलेट और 6 बाइक समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी नंदू पासवान रिटायर्ड पुलिसकर्मी है और 2014 में पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुआ है। इसका बेटा नागेश्वर पासवान कृष्णा नगर के वार्ड 16 का वार्ड सदस्य है और बहू सरिता भारती आंगनवाड़ी सेविका है।


मुख्य आरोपी नंदू पासवान की बहू बताती है कि जिस जगह पर अगजनी की घटना हुई वहां उनके ससुर नंदू पासवान की 4 डिसमिल रैयती जमीन है और उसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं पीड़ित व्यास मुनी का कहना है कि उक्त जमीन पर व्यवहार न्यायालय में डाइटल सूट चल रहा है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और छानबीन जारी है।