ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar Crime News: छोटे भाई ने पीट-पीटकर ले ली बड़े की जान, बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में सात लोग घायल

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में बच्चों के विवाद को लेकर दो एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News
आपसी रंजिश में हत्या
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नवादा में बच्चों के विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। इस दौरान एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नरहट थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव की है।


मृतक की पहचान 60 वर्षीय गोरेलाल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को परिवार के दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और बाद में इस विवाद में परिवार के बड़े सदस्यों की एंट्री हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई और घर का आंगन रणक्षेत्र बन गया।


इसी दौरान छोटे भाई ने पीट-पीटकर गोरेलाल चौधरी को मौत के घाट उतार दिया। गोरेलाल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पंचायती कर मामले को रफादफा करने की कोशिश की लेकर मृतक के परिजनों ने पंचायत की बात मानने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया।


इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के सात लोग बुरी तरह से घायस हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।