ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

Nawada Crime News: प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर प्रेमिका ने की हत्या, बाइक के साथ उसे भी जलाया

NAWADA: बीते 10 नवंबर को नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा इलाके में बाइक सहित युवक को जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। प्रवीण हत्याकांड का पुलिस ने सफलता पूर

Nawada Crime News: प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर प्रेमिका ने की हत्या, बाइक के साथ उसे भी जलाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: बीते 10 नवंबर को नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा इलाके में बाइक सहित युवक को जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। प्रवीण हत्याकांड का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन किया है। प्रेमिका भवानी के चक्कर में प्रवीण की हत्या की गयी थी। खुद प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या की साजिश रची थी। इस बात का खुलासा नवादा एसपी अभिनव धीमान ने किया है। 


इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए नवादा एसपी ने बताया कि प्रवीण की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि मृतक की प्रेमिका भवानी कुमारी और उसके एक अन्य प्रेमी सुधांशू कुमार ने मिलकर की थी। प्रवीण की हत्या की साजिश रच उसे मौत के घाट उतार डाला था। जिसमे इन दोनों का साथ भवानी के एक नाबालिग भाई ने भी दिया था। 


नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि भवानी कुमारी का मृतक प्रवीण कुमार के साथ अवैध संबंध था। प्रवीण रोह में कंप्यूटर क्लास चलाया करता था। करीब 3 साल से वह भवानी के संपर्क में था। बाद में भवानी नवादा शहर के न्यू एरिया मोहल्ले में अपने छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहने लगी। इसी दौरान उसकी दोस्ती 1 साल पूर्व सुधांशु कुमार नामक एक लड़के से हो गयी और दोनों के बीच में भी अवैध संबंध थे। यह बात सुधांशु को पता चला कि उसका संबंध कंप्यूटर टीचर प्रवीण कुमार के साथ भी है। 


वह उसे पसंद नहीं करता था और उसके मोबाइल में उसके साथ उसके कई फोटो और वीडियो भी देखा था। उसे डर था कि भविष्य में वह इस फोटो वीडियो का गलत इस्तेमाल कर भवानी और उसे ब्लैकमेल भी कर सकता था। इसी बात को देखते हुए उसने अपनी प्रेमिका भवानी के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या की साजिश रच डाली।


9 नवंबर को उसके मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कॉल किया और घर आने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को खरीदी बिगहा में ले जाकर उसके बाइक सहित जला डाला। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इस तरह नवादा पुलिस ने 5 दिनों के अंदर प्रवीण हत्याकांड का उद्भेदन किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता