ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरार

नवगछिया में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, 400 जिंदा कारतूस के साथ 3 आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में एसटीएफ पटना ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एसटीएफ ने 3 हथियार तस्करों को दबोचा है। गिरफ्तार हथियार तस्करों के पास

 नवगछिया में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, 400 जिंदा कारतूस के साथ 3 आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में एसटीएफ पटना ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एसटीएफ ने 3 हथियार तस्करों को दबोचा है। गिरफ्तार हथियार तस्करों के पास से 400 जिंदा कारतूस, कैश और दो बाइक भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार हथियार तस्करों में एक समस्तीपुर और दो बेगूसराय का रहने वाला है। 


गिरफ्तार हथियार तस्करों की पहचान समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र निवासी सुबोध सिंह के बेटे नीतीश उर्फ सत्यम, बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी सतीश सिंह के बेटे गोलू उर्फ अभिज्ञान और बेगूसराय के ही नावकोठी थाना अंतर्गत विद्यासागर सिंह के बेटे गौरव कुमार सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई है। हथियार तस्करों के पास से एक बैग बरामद किया गया जिसमें से 1.765 एमएम का 400 जिंदा कारतूस, दो बाइक, 35 हजार कैश और दो मोबाइल जब्त किया गया है।