ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

नौवीं के 3 छात्रों ने क्लास की 10 लड़कियों का अश्लील फोटो किया वायरल, स्कूल में जमकर हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

DESK: स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ने वाले 3 छात्रों की घिनौनी करतूत सामने आई है। मनचलों ने एक साथ 10 स्कूल गर्ल्स का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद छात्राओं के

नौवीं के 3 छात्रों ने क्लास की 10 लड़कियों का अश्लील फोटो किया वायरल, स्कूल में जमकर हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ने वाले 3 छात्रों की घिनौनी करतूत सामने आई है। मनचलों ने एक साथ 10 स्कूल गर्ल्स का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया और मामले की जांच की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। 


हैरान कर देने वाला मामला झारखंड के धनबाद से निकल कर सामने आई है। जहां मुगमा के एक प्रतिष्ठित स्कूल के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 3 छात्रों ने अपने ही क्लास की 10 छात्राओं का अश्लील फोटो वायरल कर दिया। स्कूल में जब  छात्राओं के अभिभावकों ने हंगामा किया तब इसकी सूचना पाकर मौके पर पुलिस और पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंच गये। 


जिसके बाद अभिभावकों के साथ प्रिसिंपल के चैम्बर में बातचीत हुई। अभिभावक आरोपी छात्रों को स्कूल से निलंबित करने की मांग कर रहे थे। काफी हंगामे के बाद प्रिसिंपल ने आरोपी तीनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया और इस घटना पर दुख जताया। जिसके बाद छात्राओं के अभिभावकों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज की। जबकि आरोपी छात्रों के अभिभावक कार्रवाई नहीं करने की विनती पुलिस से कर रहे थे। 


बताया जाता है कि तीन छात्रों ने साथ क्लास में पढ़ने वाली 10 लड़कियों का फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस छात्रों को थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है।