ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

नौका दौड़ के दौरान सोनपुर मेले में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, घायल कई नाविक अस्पताल में भर्ती

VAISHALI: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में नौका दौड़ के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गंडक नदी घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान नाव पर सवार नाविक एक दूसरे से

नौका दौड़ के दौरान सोनपुर मेले में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, घायल कई नाविक अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में नौका दौड़ के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गंडक नदी घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान नाव पर सवार नाविक एक दूसरे से मारपीट करते नजर आए। जीत और हार को लेकर यह पूरा विवाद हुआ।  


बता दें कि सोनपुर मेले में हर साल की तरह इस बार भी गंडक नदी में नौका दौड़ का आयोजन किया गया था। नौका दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सोनपुर और अन्य जिले के कई नाविकों की टीम अपनी-अपनी नाव के साथ सोनपुर मेले में पहुंचे थे। तय समय पर नौका दौड़ भी शुरू हो गया। लेकिन नौका दौड़ ख़त्म होते ही जीत हार को लेकर नाविकों की टीम आपस में उलझ गई और नदी में खड़ी नाव पर ही नाविक एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। 


नाव की दौड़ में शामिल होने पहुंचे नाविक एक दूसरे पर लाठिया भांजते भी दिखे। जिसके बाद आयोजन स्थल पर जमकर हंगामा होने लगा। नाविकों के हंगामें को देख वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी नाविकों को शांत कराने में जुट गये। जिसके बाद नौका दौड़ के आयोजन को स्थगित करना पड़ गया। मारपीट की इस घटना में कई नाविक घायल हो गये है। 


जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेले में हुए बवाल पर अब राजनीती भी शुरू हो गई है। हाजीपुर से भाजपा विधायक घायल नाविकों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोनपुर प्रशासन ने जान-बुझकर बाहर के लोगों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुलाया है। हर बार हाजीपुर के नाविक ही जीतते हैं उन्हें हराने के लिए साजिश रची गयी है और मारपीट करवाया गया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता