ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

नौबतपुर में पिकअप से 160 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 80 लाख रुपये

पटना के नौबतपुर में पुलिस ने पिकअप से 17 बंडलों में रखा करीब 160 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क और गांजा की खेप के स्रोत की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। गुरुवार को बिहटा-सरमेरा सड़क मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से 17 बंडलों में रखा करीब 160 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने पिकअप सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहानाबाद निवासी पंकज कुमार (34) और दीघा निवासी अभिलाष कुमार (38) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।


गुप्त सूचना पर पुलिस ने की वाहन जांच

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से गांजा की खेप बिहटा-सरमेरा सड़क मार्ग से ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर नौबतपुर थाना पुलिस ने सड़क पर वाहनों की जांच शुरू की।


इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में अलग-अलग बंडलों में रखा गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पिकअप सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।


तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिकअप से 17 बंडलों में रखा करीब 160 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।