ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नशे में धुत कार सवार लड़कियों ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, दर्दनाक मौत

DESK : शराब के नशे में धुत कुछ कार सवार लड़कियों ने एक डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया और गाड़ी भी

नशे में धुत कार सवार लड़कियों ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : शराब के नशे में धुत कुछ कार सवार लड़कियों ने एक डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया और गाड़ी भी तोड़ दी. 


घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है. बताया जा रहा है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नशे में धुत लड़कियों की कार ने बाइक सवार Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय देवीलाल को टक्कर मार दी. कार की टक्कर से युवक जमीन पर गिर गया. लोगों ने बताया कि कार फिर भी नहीं रुकी और युवक के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. इस हादसे में डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 


लोगों का कहना है कि कार ड्राइव कर रही लड़की ने इतनी शराब पी रखी थी कि उससे ठीक से खड़े भी नहीं हुआ जा रहा था. कार में बैठी उसकी तीन दोस्तों का भी यही हाल था. हादसे के बाद कार को भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया और लड़कियों को बाहर निकाल कार में तोड़फोड़ कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया और थाने ले गई.


पुलिस ने बताया कि कार विजयनगर से ट्रेजर टाउन की ओर जा रही थी तभी राजेंद्र नगर ब्रिज के पास बाइक पर जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को कार ने टक्कर मार दी. इसके बाद कार उसके सिर के ऊपर से गुजर गई. पुलिस के मुताबिक, कार  नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया है.

टैग्स