ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियो गेम का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती

NALANDA: नालंदा के लहेरी थाना पुलिस ने फर्जी अपहरण कांड का खुलासा किया है। वीडियो गेम का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए एक युवक ने अपने ही अपहरण का षडयंत्र रच दिया और बाप से एक लाख रूपये क

वीडियो गेम का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के लहेरी थाना पुलिस ने फर्जी अपहरण कांड का खुलासा किया है। वीडियो गेम का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए एक युवक ने अपने ही अपहरण का षडयंत्र रच दिया और बाप से एक लाख रूपये की फिरौती मांगी। पिता और पूरा परिवार इस बात को लेकर परेशान था कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है वही जब इस मामले का खुलासा हुआ तब परिवारवाले भी युवक की करतूत को देख दंग रह गये। 


दरअसल 2 नवंबर को लहेरी थाने में नरेंद्र कुमार चौधरी ने अपने 21 साल के बेटे सिंकू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अगले दिन 3 नवंबर को मोबाइल पर एक लाख की फिरौती मांगी गई। फिरौती की रकम रजौली घाटी में पहुंचाने को कहा गया। अब परिजनों को यकीन हो गया था सिंकू का अपहरण कर लिया गया है। 


परिजनों ने तुरंत इस बात की जानकारी लहेरी थाना पुलिस को दी और बताया कि एक लाख रूपये की फिरौती भी मांगी गयी है। जिसके बाद पुलिस सादे लिवास में उसके पीछे-पीछे चल रही थी और नरेंद्र चौधरी एक बैग में 65 हजार रुपया लेकर बस में बैठ गया। बस जैसे ही पावापुरी पहुंची उसके मोबाइल पर तुरंत कॉल आ गया। 


फोन करने वाले शख्स ने पैसे पावापुरी मोड़ के पास डस्टबिन में रखने को कहा। नरेंद्र चौधरी ने पैसे डस्टबिन में रख दिया जिसके बाद उसे कहा गया कि अब तुम लौट जाओ तुम्हारा बेटा रामचंद्रपुर बस स्टैंड में मिल जाएगा। जिसके बाद नरेंद्र चौधरी वहां से लौट गये। लेकिन सादे लिवास में उसके पीछे चल रही पुलिस की नजर डस्टबिन पर टिकी हुई थी। 


करीब एक घंटे बाद एक लड़का आया और डस्टबिन में रखे पैसे को खोजने लगा तभी इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उस लड़के से पूछताछ की तो पता चला कि वो वही लड़का सिंकू है जिसके अपहरण के बाद फिरौती की रकम देने के लिए पिता यहां आए हुए थे। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तब पूरा मामला सामने आ गया।


 सिंकू ने पुलिस को बताया कि वीडियो गेम का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए उसने अपने ही अपहरण का षड्यंत्र रच दिया था। पुलिस ने इस बात की जानकारी पिता नरेंद्र कुमार चौधरी को दी तब बेटे की इस करतूत से वे भी हैरान रह गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

फर्स्ट बिहार के लिए नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट