ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

उत्पाद विभाग के कार्यालय का घेराव, पुलिस पर महिला की पिटाई और बदसलुकी का आरोप

NALANDA: नालंदा में उत्पाद विभाग के कार्यालय का लोगों ने घेराव कर दिया। तीन महिला और एक पुरुष की गिरफ्तारी से गुस्साएं लोगों ने इस दौरान जमकर हंगामा मचाया और प्रदर्शन किया। लोगों न

उत्पाद विभाग के कार्यालय का घेराव, पुलिस पर महिला की पिटाई और बदसलुकी का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में उत्पाद विभाग के कार्यालय का लोगों ने घेराव कर दिया। तीन महिला और एक पुरुष की गिरफ्तारी से गुस्साएं लोगों ने इस दौरान जमकर हंगामा मचाया और प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर महिला से बदसलूकी किये जाने का आरोप लगाया। 


दरअसल होली को लेकर उत्पाद विभाग की छापेमारी जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने नालंदा के कई गांव में छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया वही कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने सरमेरा थाना क्षेत्र के छोटी मलामा गांव में छापेमारी की। जहां से 3 महिला और एक पुरुष को करीब 12 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। 


गिरफ्तारी के बाद धर्मशीला देवी की तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोग इस बात को लेकर गुस्से में थे कि पुलिस ने महिला को इस कदर पीटा कि उसकी तबीयत खराब हो गयी। महिला बेकसूर है उसे पुलिस फंसाने का काम कर रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिस जबरन घर में घुसी और महिलाओं से बदसलुकी किया।


उत्पाद विभाग की टीम ने सरमेरा थाना क्षेत्र के छोटी मलामां गांव में छापेमारी किया जहां से चुलाई शराब के साथ तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से आक्रोशित लोग बिहारशरीफ पहुंचकर उत्पाद विभाग के कार्यालय के पास जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि उत्पाद विभाग ने झूठे आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है और उसके साथ मारपीट भी की गयी है। पिटाई के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल आक्रोशित लोगों को समझाने में प्रशासन की टीम जुटी हुई है।