ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

TET में दूसरे के बदले परीक्षा देने वाले 5 मुन्नाभाई गिरफ्तार, शराब के साथ कैश भी बरामद

NALANDA : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा( UPTET) में दूसरे के बदले परीक्षा देकर लौट रहे मास्टरमाइंड समेत पांच मुन्ना भाई को बिहार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।<br

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा( UPTET) में दूसरे के बदले परीक्षा देकर लौट रहे मास्टरमाइंड समेत पांच मुन्ना भाई को बिहार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।


नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार के अहले सुबह एतवारी बाजार मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान पुलिस को देखते ही स्कोर्पियो चालक वाहन लेकर भागने लगा । शक होने पर उन्होंने पीछा कर  रुकवा कर जब गाड़ी पर सवार लोगों की तलाशी ली गयी तो  इन लोगों के पास से पचास हजार रुपया और शराब बरामद हुआ। 


सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि इसके बाद जब इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बदमाशों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा देकर लौट रहा था । पुलिस ने इन लोगों के पास से 50 हजार रुपए, 9 मोबाइल, ओएमआर शीट ,उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित दस्तावेज एक स्कॉर्पियो और अभ्यर्थियों का मतदाता पहचान पत्र बरामद किया है ।




टैग्स