ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

सुशासन वाले नीतीश कुमार के गृह जिले में चोरों का हौंसला देखिये: ताला नहीं टूटा तो पांच क्विंटल की तिजोरी उठा कर ले गये

PATNA: सुशासन औऱ कानून के राज वाले नीतीश कुमार के राज में अपराधियों का हौंसला कितना बुलंद है, इसे जानने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है. उनके गृह जिले नालंदा में ही इसकी झलक

सुशासन वाले नीतीश कुमार के गृह जिले में चोरों का हौंसला देखिये: ताला नहीं टूटा तो पांच क्विंटल की तिजोरी उठा कर ले गये
First Bihar
4 मिनट

PATNA: सुशासन औऱ कानून के राज वाले नीतीश कुमार के राज में अपराधियों का हौंसला कितना बुलंद है, इसे जानने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है. उनके गृह जिले नालंदा में ही इसकी झलक मिल जा रही है. नालंदा में चोरो का हौंसला देखिये कि बीच बाजार में सोने-चांदी की दुकान में चोरी की. दुकान में रखे तिजारी का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन ताला मजबूत था, नहीं टूटा. फिर चोरों ने पांच क्विंटल वजन की तिजोरी को उठा लिया औऱ अपने साथ लेकर चलते बने. यही नहीं कैश काउंटर भी साथ उठा ले गये. बीच बाजार हो रही इस घटना के दौरान औऱ घटना के बाद पुलिस कहां थी ये वही बता सकती है. 


नालंदा के नगरनौसा थाने का मामला

नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में भोभी बाजार है. भोभी बाजार में चोरों ने जिस हौंसले के साथ चोरी की उससे पुलिस के हौंसले का अहसास जरूर हो गया. चोरों ने सोने-चांदी की एक दुकान पर धावा बोला. गैस कटर से दुकाना के शटर औऱ ताले को काट दिया. दुकान के अंदर तो घुस गये. लेकिन सोने-चांदी के तमाम जेवरात तिजोरी के अंदर बंद थे. 


5 क्विंटल की तिजोरी के साथ कैश काउंटर भी ले गये

दरअसल चोरों ने भोभी बाजार के गौतम ज्वेलर्स नामक दुकान पर धावा बोला था. दुकानदारों ने चोरो के डर से ही भारी भरकम तिजोरी बनवा रखी थी. चोरों ने तिजोरी के ताले को तोड़ने की कोशिश की. लेकिन ताला नहीं टूटा. फिर क्या था वे पांच क्विंटल की तिजोरी को ही अपने साथ उठा ले गये. तिजोरी के साथ साथ कैश काउंटर को भी अपने साथ ही उठा ले गये. उसका लॉक भी तोडने में समय गंवाने की कोशिश नहीं की. 


दुकानदार कन्हाई साव ने नगरनौसा थाने चोरी की इस घटना की रिपोर्ट लिखवायी है. दुकानदार के मुताबिक उसकी दुकान में करीब पांच क्विंटल वजन की लोहे की तिजोरी थी. उस तिजोरी में लगभग छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे. उनमें गहनों में सोने की बाली, कान की बाली, मंगल सूत्र, सोने की चेन, चांदी के पायल जैसे जेवर रखे थे. चोर उस तिजोरी को ही उठा कर ले गये. दुकानदार के मुताबिक चोर कैश काउंटर भी उठा कर ले भागे जिसमें मोती, नग व तराजू के साथ-साथ 25-30 हजार रुपये नगद रखे थे. 


पुलिस को खबर तक नहीं लगी

अंदाजा लगाइये कि पांच क्विंटल के तिजोरी को उठाने में कितने लोगों की जरूरत हुई होगी. कम से कम एक दर्जन लोगों की. उसे माथे पर उठा कर तो ले जाया नहीं होगा. चोरों ने जरूर किया वाहन से तिजोरी औऱ कैश काउंटर को ढोया होगा. दोनों को उठाने और ढोने में समय कितना लगा होगा इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है. लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चला. पुलिस को खबर तब मिली जब दुकानदार ने थाने जाकर गुहार लगायी. 


वैसे अब पुलिस को अपने कुत्तों पर भरोसा है. नगरनौसा थाने की पुलिस पटना से पुलिस के श्वान दस्ते को बुला रही है. कुत्ते घटनास्थल पर छोड़े गये निशान को सूंघ कर चोरों का पता लगायेंगे. थानाध्यक्ष नारद मुनि कह रहे हैं कि श्वान दस्ते से चोरों का पता जरूर चल जायेगा.

टैग्स