ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

दहेज के लिए दुल्हन की गला दबाकर हत्या, पांच दिन पहले हुई थी शादी

NALANDA : मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही दुल्हन को दहेज लोभियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. मामला नालंदा के बिंद थाना इलाके के मदनचक गांव की है. जहां दहेज लोभियों ने कुछ पैसों की खातिर गला दबा

दहेज के लिए दुल्हन की गला दबाकर हत्या, पांच दिन पहले हुई थी शादी
Anamika
2 मिनट

NALANDA : मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही दुल्हन को दहेज लोभियों ने गला दबाकर हत्या कर दी. मामला नालंदा के बिंद थाना इलाके के मदनचक गांव की है.  जहां दहेज लोभियों ने कुछ पैसों की खातिर गला दबा कर विवाहिता की हत्या कर दी. 

घटना के संबंध के मृतका के परिजनों ने कहा कि 29 नवंबर 2020 को मदनचक निवासी गजेंद्र यादव के साथ सुलोचना की शादी धूमधाम से की गई थी. शादी में 10 लाख रुपया दहेज भी दिया गया था, लेकिन दो लाख की और मांग की जा रही थी. अभी उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं  उतरा और उससे पहले ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी. 

परिजनों ने बताया कि विदाई के वक्त ही दूल्हे ने दुल्हन को जान से मारने की धमकी दी थी और शादी के महज पांचवें दिन ही दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका के परिनों ने  दूल्हे, ससुर और उसके भाई के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी बिंद थाना में दर्ज कराई है. घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRANAY RAJ

FirstBihar संवाददाता