ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, हत्या के आरोप में हुई गिरफ्तारी

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पुलिस ने शादी के पहले ही दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया तो रिश्

बिहार : शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, हत्या के आरोप में हुई गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पुलिस ने शादी के पहले ही दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया तो रिश्ते-नाते के लोगों में हड़कंप मच गया और दूल्हा विवाह मंडप में पहुंचने से पहले ही सलाखों के पीछे चला गया.  


मामला नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव का है. दरअसल, गिरफ्तार दूल्हा हत्या का आरोपी है. बीते 10 जनवरी 2020 को गौतम सिंह उर्फ फंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना में कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इसमें दूल्हा अविनाश कुमार भी शामिल था. अविनाश कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था और इसकी तलाश पुलिस को तभी से थी. लेकिन पुलिस की गिरफ्त से वो बाहर था. 


इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अविनाश हरनौत के दैली गांव आया हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दुल्हा बनकर अविनाश गाड़ी पर बैठा ही था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, बारात दैली गांव से जहानाबाद जाने वाली थी. सेहरा पहने अविनाश शादी के मंडप पर पहुंचने के पहले ही हवालात पहुंच गया. 


पुलिस के अनुसार अविनाश ने ही गौतम सिंह की हत्या में रेकी करने का काम किया था और हत्यारों को पूरी जानकारी अविनाश के द्वारा दी जा रही थी. घटना को अंजाम देने के बाद वो दिल्ली फरार हो गया था, जहां छिपकर रह रहा था. इसी बीच उसकी शादी तय हो गयी और वो अपने गांव शादी के लिए लौटा था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता