ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शराब पीने को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, युवक की जिंदा जलाकर की हत्या, पुलिस पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शराब पीने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद एक युवक को पीट-पीटकर लोगों ने अधमरा कर दिया और जिंदा जलाकर उसे मार

शराब पीने को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, युवक की जिंदा जलाकर की हत्या, पुलिस पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शराब पीने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद एक युवक को पीट-पीटकर लोगों ने अधमरा कर दिया और जिंदा जलाकर उसे मार डाला। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। 


घटना हिलसा थाना क्षेत्र के बारा पंचायत स्थित नदहा गांव की है। जहां इस एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण गुस्सा हो गये। 


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को फायरिंग करना पड़ गया। हालात बिगड़ता देख पुलिस की और टीम भी मौके पर बुलाई गयी है।


युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में धारा 144 लागू की गयी है। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।