ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है, संजीव मुखिया की मां बोलीं..CBI की जांच के बाद मामला दूध का दूध और पानी का पानी होगा

NALANDA: NEET पेपर लीक का मास्टर माइंड संजीव मुखिया अभी भी फरार है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अपने बेटे संजीव मुखिया को बेकसूर बताते हुए उनकी मां यशोदा देवी ने कहा कि

मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है, संजीव मुखिया की मां बोलीं..CBI की जांच के बाद मामला दूध का दूध और पानी का पानी होगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: NEET पेपर लीक का मास्टर माइंड संजीव मुखिया अभी भी फरार है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अपने बेटे संजीव मुखिया को बेकसूर बताते हुए उनकी मां यशोदा देवी ने कहा कि उसे जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। जेल जाने का मतलब यह नहीं होता कि वह हमेशा यही काम करता था। यशोदा देवी ने कहा कि हमारा बेटा और पोता दोनों निर्दोष है। अब मामला सीबीआई को सौंपा गया है मुझे पूरा विश्वास है कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा।


CBI इस मामले के किंगपिन संजीव मुखिया की तलाश कर रही है। नालंदा के नगरनौसा भुतहाखार स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ था। संजीव मुखिया के बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। घर में सिर्फ उनकी मां यशोदा देवी मौजूद थी। जब उनसे बेटे संजीव मुखिया के बारे में पूछा गया तब उन्होंने सीधा आरोप हरनौत के जेडीयू विधायक हरिनारायण सिंह के पुत्र अनिल सिंह पर लगाया। कहा कि अनिल सिंह इस कार्य में लिप्त है। अनिल ने मेरे बेटे को अपने साथ रखकर उसे बदनाम कर दिया। मेरे बेटे संजीव का राजनीतिक रसूख बढ़ रहा था जो अनिल को नागवार गुजरा और इसी वजह से बेटे को फंसाने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे है। बड़े बेटे संजीव ने कंप्टीशन देकर नौकरी हासिल की वही छोटा बेटा किसान है वो खेती करता है। जबकि वो खुद स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी थी। कुछ साल पहले रिटायर्ड हुई है। यशोदा देवी आगे कहती है कि बड़े बेटे संजीव कुमार के नाम से कुछ भी नहीं है। जो भी संपत्ति है वो उनके पति और छोटे बेटे के नाम पर है। 


यशोदा देवी ने बताया कि यहां वो अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। बड़ा बेटा संजीव पटना में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। यशोदा देवी आगे कहती है कि अब मामला सीबीआई को सौंपा गया है मुझे पूरा विश्वास है कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा। मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। इसलिए वो पुलिस के सामने नहीं आ रहा है।