ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, लड़की बोली..मेरे मायके वाले दे रहे जान से मारने की धमकी

NALANDA: नालंदा में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली है। अब दोनों पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। लड़की का आरोप है कि उसके घर वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, लड़की बोली..मेरे मायके वाले दे रहे जान से मारने की धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली है। अब दोनों पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। लड़की का आरोप है कि उसके घर वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार लड़की वाले होंगे। 


मामला वेन थाना क्षेत्र के तोड़ल बिगहा गांव की है जहां लड़की पूजा कुमारी की मां ने सोहसराय थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। शादी के नियत से गांव के ही अनीश कुमार पर अगवा करने का आरोप लगाया है। सोहसराय थाने में यह मामला 2 मई को दर्ज कराया गया था। जिसमें लड़की के घरवालों ने यह आरोप लगाया था कि परीक्षा देने के लिए उनकी बेटी सोहसराय गयी थी इसी दौरान उसे अनीश ने अगवा कर लिया था। 


थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही थी। लेकिन आज अनीश और पूजा एक साथ नालंदा पहुंच गये और दोनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा का गुहार लगायी। फिर चोरी छिपे दोनों वेन थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया। 


पूजा और अनीश का कहना है की दोनो के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की के परिवारवाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। यही कारण था कि दोनों ने घर से भागकर राजगीर में शादी कर लिया। लेकिन लड़की वाले जान मारने की धमकी दे रहे हैं। पूजा और अनीश का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके लिए जिम्मेदार लड़की वाले होंगे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स