ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : पूर्व मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने सीने में मारी गोली, इलाके में हड़कंप

NALANDA : नालंदा जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया दो भाइयों के बीच चल रहे

बिहार : पूर्व मुखिया का मर्डर, अपराधियों ने सीने में मारी गोली, इलाके में हड़कंप
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया दो भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद की पंचायती करने के बाद अपने घर लौट रहे थे तभी कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. 


घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के उगन विगहा गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान रेड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि हिलसा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी वैजू प्रसाद और सुनील प्रसाद के बीच 18 कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा था. इसी विवाद की पंचायती के लिये पूर्व मुखिया को बुलाया गया था. पंचायती में और लोग भी थे काफी देर तक पंचों के सामने दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होती रही. पंचों की बात मानने के लिए दोनों पक्ष तैयार नहीं हुए जिसके बाद विवाद को बिना निपटाए पंच में शामिल लोग अपने अपने घर चले गए. 


पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद को सुनील और अन्य लोग कार से घर छोड़ने के लिये जा रहे थे. इसी दौरान हिलसा-चिकसौरा मुख्य मार्ग में रसलपुर कोढ़िया पुल के पास बीचोबीच सड़क पर लगी बाइक को हटाने के लिये जैसे ही कार पर से लोग उतरे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान बदमाशों की गोली पूर्व मुखिया के सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग गए. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थोड़ी देर के लिये सहम गया. 


इधर घटना की सूचना मिलने के बाद हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बेटे पप्पू कुमार के द्वारा हिलसा थाना में बैजू प्रसाद, माया देवी, सत्येंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, चुलबुल कुमार, नरेंद्र प्रसाद और बंटी कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. 

टैग्स