ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: लाखों रुपए कैश के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर अपराधी, हथियार और गोलियां भी बरामद

NALANDA: बिहार में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। लोन देने, बैंक खाते में गड़बड़ी और सरकारी योजनओं की राशि दिलाने के नाम पर शातिर साइबर अपराधी लोग

बिहार: लाखों रुपए कैश के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर अपराधी, हथियार और गोलियां भी बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। लोन देने, बैंक खाते में गड़बड़ी और सरकारी योजनओं की राशि दिलाने के नाम पर शातिर साइबर अपराधी लोगों की गाढी कमाई को मिनटों में साफ कर दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने सुखाड़ का पैसा दिलाने का झांसा देकर एक किसान को अपना शिकार बनाया है।


दरअसल, हरनौत के एक किसान ने नालंदा साइबर थाना सुखाड़ के नाम पर पैसा दिलाने के एवज में मोटी रकम ठगी कर लेने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले साइबर थाना की पुलिस ने अनुसंधान करते हुए किसान सलाहकार बनकर किसानों से ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को नवादा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 लाख 51 हजार 500 नगद, 15 मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, एक देसी कट्टा, 10 कारतूस के अलावा कई अन्य सामानों को बरामद किया है।


गिरफ्तार आरोपी कतरी सराय थाना क्षेत्र के कतरीडीह गांव निवासी भूषण सिंह का बेटा शशिकांत कुमार है। साइबर डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उसके घर कतरीडीह में छापेमारी की गई, जहां से 6 लाख 51 हजार 500 नगद और ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाला 15 मोबाइल, एक कट्टा और 10 गोली के अलावा कई दस्तावेज बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर बदमाश से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता