ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पुलिस को शराब माफिया की दी जानकारी, तो मां बेटे की बेरहमी से की पिटाई, चलाई गोलियां

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले में शराब माफियाओं ने घर पर चढ़कर फायरिंग किया और मारपीट कर मां बेटे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं को शक था कि दोनों प

बिहार: पुलिस को शराब माफिया की दी जानकारी, तो मां बेटे की बेरहमी से की पिटाई, चलाई गोलियां
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले में शराब माफियाओं ने घर पर चढ़कर फायरिंग किया और मारपीट कर मां बेटे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं को शक था कि दोनों पुलिस के मुखबिर है.


यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव का है. घायल सजन कुमार और सुधा देवी शामिल है. जख्मी लोगों ने बताया कि बीती रात चकदिलावर गांव में दीपनगर थाना पुलिस द्वारा शराब को लेकर छापेमारी किया था. जहां से शराब की बरामदगी हुई थी. पुलिस के जाने के बाद शराब माफियाओं द्वारा  घर पर चढ़कर 2 राउंड फायरिंग किया और उसके बाद मारपीट कर मां बेटे को जख्मी कर आरोप लगाया की  दोनों पुलिस के मुखबिर है और पुलिस को बुलाकर गांव में छापेमारी कराया है. 


बताते चलें कि शराबबंदी होने के बावजूद भी दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव में अवैध शराब की छिलाई हो रही थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया था. इसी खुन्नस में सजन के घर पर चढ़कर गोलीबारी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल दोनों जख्मी को इलाज के लिए बिहार सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता