ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: एफआईआर दर्ज कराने गये युवक की थाने में पिटाई, पुलिसवालों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। जहां केस दर्ज कराने पहुंचे युवक की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की गयी। युवक को पीट

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: एफआईआर दर्ज कराने गये युवक की थाने में पिटाई, पुलिसवालों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। जहां केस दर्ज कराने पहुंचे युवक की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की गयी। युवक को पीट-पीटकर पुलिस वालों ने अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


पीड़ित अजनेश कुमार चंडी थाना क्षेत्र के  जोगिया गांव का रहने वाला है। अजनेश ने बताया की उसके भाई संतोष कुमार की पत्नी राखी देवी 21 जून को गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई थी। जिसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए वो चंडी थाना में पहुंचा था। लेकिन आवेदन दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं की गयी। 


आज उसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जब वह फिर चंडी थाना गया तो उसे थाने के अंदर ले जाकर लाठी-डंडे से पीटा गया। जिसके कारण थाना के गेट पर ही वह गिर गया। जिसे आनन फानन में चंडी अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। 


घटना के चश्मदीद ने बताया की अजनेश थाना पहुंचा और मामला दर्ज करने की बात कही तो वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस कर्मियों से इसे अंदर ले जाकर पीटने को कहा जिसके बाद पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई की गयी। मामले की जानकारी हिलसा के डीएसपी को भी नहीं है। युवक की थाना परिसर में पुलिस वालों द्वारा निर्मम तरीके से पीटे जाने के बाद नालंदा पुलिस के ऊपर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।