ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पावापुरी विम्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों की पिटाई मामले पर IMA का ऐलान, 6 जून को हड़ताल पर रहेंगे सभी डॉक्टर

NALANDA: नालंदा के पावापुरी विम्स हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ मारपीट किये जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना पर डॉक्टरों ने विरोध जताया है। वही इनके समर्थन में खड़े IMA न

पावापुरी विम्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों की पिटाई मामले पर IMA का ऐलान, 6 जून को हड़ताल पर रहेंगे सभी डॉक्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के पावापुरी विम्स हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ मारपीट किये जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना पर डॉक्टरों ने विरोध जताया है। वही इनके समर्थन में खड़े IMA ने 6 जून को हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। इस दौरान हॉस्पिटल और क्लिनिक को बंद रखा जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईएमए ने कल एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। 


आइएमए के नालंदा जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आइएमए हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस  आयोजित कर बताया कि विम्स पावापुरी में मरीज के परिजनों के द्वारा चिकित्सक के साथ मारपीट की गयी और अस्पताल में पथराव किया गया। इस घटना से अस्पताल के डॉक्टर काफी डरे हुए हैं। इस मामले में पावापुरी ओपी में जो मामला दर्ज किया गया उसमें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट नहीं लगाया गया है। जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं और चिकित्सकों की सुरक्षा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि बीते दिनों 55 वर्षीय सुनील सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी तब  परिजनों ने विम्स में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की। डॉक्टरों का कहना था कि मरीज को मृत लाया गया था। परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप डॉक्टरों पर लगाया था। परिजन मृत्यु प्रमाण पत्र और पर्ची की मांग कर रहे थे। विम्स के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने 3 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


नालंदा के पावापुरी वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान कई मेडिकल स्टूडेंट्स घायल हो गए थे। डॉक्टरों ने इमरजेंसी और ओपीडी सेवा को ठप कर दिया था और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें यह नजर आ रहा था कि कैसे मरीज के परिजन डॉक्टर को थप्पड़ से पीट रहे है। जब कुछ डॉक्टर पहुंचे तब उन्हें भी खदेड़ा गया था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता