ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पत्रकार पर जानलेवा हमले का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश

NALANDA: 17 मार्च 2024 को दीपनगर थाना क्षेत्र के सबबैत मोड़ के पास बदमाशों ने मीडियाकर्मी दीपक विश्वकर्मा को उस वक्त गोली मारी थी जब वो अपनी पत्नी के साथ बाइक से बिहारशरीफ लौट रहा

 पत्रकार पर जानलेवा हमले का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

NALANDA: 17 मार्च 2024 को दीपनगर थाना क्षेत्र के सबबैत मोड़ के पास बदमाशों ने मीडियाकर्मी दीपक विश्वकर्मा को उस वक्त गोली मारी थी जब वो अपनी पत्नी के साथ बाइक से बिहारशरीफ लौट रहा था। गोली लगने से घायल दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया जहां मीडियाकर्मी का इलाज जारी है। उधर इस मामले का नालंदा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की बातें सुनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य मीडिया भी हैरान रह गये।


जब पुलिस ने बताया कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने कराया था। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा था। उनकी नीयत दीपक विश्वकर्मा की हत्या करने की थी लेकिन भगवान ने उसे बचा लिया। जिस हथियार से गोली चलायी गयी थी उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है वही 4 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। 


पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारे जाने के मामले का एसआईटी की टीम ने चौकाने वाला खुलासा किया। इस घटना के मास्टर माइंड दीपक विश्वकर्मा के नव विवाहित पत्नी रागिनी कुमारी है। पहली पत्नी के निधन के बाद दीपक ने नौ महीने पहले रागिनी से शादी की थी। शादी के बाद 17 मार्च को रागिनी ने राजगीर घूमने का प्लान बनाया था। जिसके बाद रागिनी को बाइक पर बिठाकर दीपक राजगीर के लिए निकल गया। राजगीर में दोनों दिनभर घूमे और शाम होने से पहले वो अपने घर बिहारशरीफ लौटने लगे।


 तभी इस दौरान दीपनगर टोल प्लाजा के पास दीपक की पत्नी रागिनी ने अपने प्रेमी को बुलवा लिया और फिर पति पर हमला कराया।  सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने शनिवार को दीपनगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रागिनी का पूर्व से रहुई निवासी शशांक कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रागिनी और शशांक दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसम भी खा ली थी। पेशे से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा से उसकी शादी 9 महीने पहले ही हुई थी। 


पहली पत्नी की मौत के बाद दीपक ने रागिनी से दूसरी शादी की थी लेकिन उसे पता नहीं था कि रागिनी का उसके प्रेमी शशांक से चक्कर है। दीपक विश्वकर्मा को रास्ते से हटाने के लिये रागिनी ने अपने प्रेमी के साथ प्लान बनाया और पति पर जानलेवा हमला करवाया। घटना में शामिल आरोपी पत्नी रागिनी, रागिनी का प्रेमी शशांक, दीपक और साहिल को पुलिस ने धड़ दबोचा। 


जिसके पास से घटना में इस्तेमाल किये गए पिस्टल, 3 कारतूस और बाइक जब्त किया। इस तरह पुलिस ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मा के ऊपर हुए हमला मामले का खुलासा किया। फिलहाल दीपक की पत्नी सहित आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद दीपक के परिजन और इलाके के लोग भी हैरान हैं।